सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू

– करीब चार लाख छात्र-छात्राएं मूल्यांकन में हुए शामिल कटिहार जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू हो गयी है. मूल्यांकन के पहले दिन प्रथम पाली में कक्षा तीन से आठ के लिए पर्यावरण अध्ययन व सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के लिए विज्ञान विषय का मूल्यांकन हुआ. पहले दिन के लगभग चार छात्र-छात्राएं शामिल हुए. समग्र शिक्षा के सहायक परियोजना पदाधिकारी समर विजय सिंह ने बताया कि बुधवार से यह मूल्यांकन परीक्षा शुरू हुई है. यह मूल्यांकन 18 सितम्बर तक चलेगा. अर्द्ध-वार्षिक मूल्यांकन के लिए प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका एससीईआरटी पटना के द्वारा उपलब्ध कराया है. प्रश्नपत्र सह उत्तरपुस्तिका के द्वारा मूल्यांकन को लेकर छात्र -छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया. मूल्यांकन के दौरान एक बेंच पर दो छात्रों के बैठने की व्यवस्था की गयी तथा इस दौरान मध्याह्न भोजन का आयोजन भी किया गया. मूल्यांकन कार्य के अनुश्रवण के लिए विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में कई तरह की व्यवस्था की गयी है. परीक्षा को कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रखंड एवं जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी नामित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >