कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के डेहरिया नया टोला में पूजा पंडाल में नशे में आए युवक को घर जाने की बात कहने पर आरोपी पक्ष ने दो महिला सहित आधा दर्जन लोगों को पीट कर घायल कर दिया है. जिसमें तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक महिला का हाथ टूट गया है. पीड़ित पक्ष की ओर से राधा देवी पति बैजनाथ पासवान ने बताया कि छोटू पासवान शराब के नशे में धुत पंडाल में आया था. इसी बात को लेकर दीपक व विक्की ने उसे घर जाने की बात कही. इस बात पर वह उन सभी से लड़ने भीड़ गया. दूसरे दिन सुबह छोटू एक दर्जन सहयोगी के साथ लाठी, रड के साथ पंडाल में पहुंचा तथा दीपक, विक्की राधा देवी, बैजनाथ पासवान, विक्रम विकास पर हमला कर दिया. जिसमें दीपक, राधा देवी एवं विक्की घायल हो गया जबकि साबरी देवी का हाथ टूट गया. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल आरोपी के लिखित आवेदन पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद किन कारणों से हुआ.
पंडाल में शराब पीकर आने के लिए मना किया तो दो महिला सहित आधा दर्जन लोगों को पीटा
नगर थाना क्षेत्र के डेहरिया नया टोला में पूजा पंडाल में नशे में आए युवक को घर जाने की बात कहने पर आरोपी पक्ष ने दो महिला सहित आधा दर्जन लोगों को पीट कर घायल कर दिया है
