कटिहार. कटिहार-मनिहारी मार्ग पर सड़क हादसे के दौरान सात साल की बच्ची की मौत हो गयी. घटना पश्चात बच्ची के जीवित होने की आशंका को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, मनसाही प्रखंड के चितौड़िया से बड़कू टुडू अपनी पत्नी और सात साल की बच्ची मोनिका टुडू के साथ अपने ससुराल गया था. मंगलवार को वह अपने साइकिल से लौट रहे थे. बड़कू अपनी पत्नी और बेटी को साइकिल पर बिठाकर अपने घर जा रहा था. इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें उसकी बच्ची के सिर पर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजन उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बच्ची के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था. इधर परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
