मिलावटी मिठाइयों से मिलेगा छुटकारा

मिलावटी मिठाइयों से मिलेगा छुटकारा

कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुधा प्रोडक्ट काउंटर खुलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. बीडीओ राजकुमार पंडित ने फीता काटकर काउंटर का उद्घाटन किया. लोगों व अधिकारियों की मौजूदगी में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गयी. सुधा काउंटर के मार्केटिंग मैनेजर कुमार अमरदीप ने बताया कि बाजार में मिलावटी उत्पादों की बढ़ती संख्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रही है. ऐसे में सुधा द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सभी उत्पाद कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जाते हैं. यहां मिठाई, आइसक्रीम समेत कई प्रकार के दुग्ध उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. जो पूरी तरह से सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण हैं. उन्होंने आम नागरिकों से शुद्ध उत्पादों का उपयोग कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की. काउंटर संचालक दाऊद आलम ने कहा कि मिलावटी मिठाइयों के कारण लोग बीमार हो रहे थे. समाज को शुद्ध व बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय परिसर, जुराबगंज के निकट सुधा काउंटर की शुरुआत की गई है. यहां सुधा से बने सभी प्रकार के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध रहेंगे. जिससे लोगों को शुद्ध मिठाई और दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >