अमदाबाद में गंगा नदी चेतावनी लेवल से 28 सेंटीमीटर उपर बह रही

अमदाबाद में गंगा नदी चेतावनी लेवल से 28 सेंटीमीटर उपर बह रही

अमदाबाद प्रखंड में कई दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है. रविवार को 24 घंटे के अंदर 39 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज किया गया है. एक तरफ प्रखंड के गंगा एवं महानंदा नदी की जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है, तो दूसरी तरफ रविवार को हो रहे झमाझम बारिश से लोग परेशान है. गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से निचले इलाकों में पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है. जिससे खेतों में पानी पहुंचाने के कारण पटसन की खेतों में करीब दो-तीन फीट पानी हो गया है. किसान पटसन काटने में जुट गए हैं. लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों अपने पटसन की फसल के कटाई करने परेशानी हो रही है. उधर बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा नदी धीरे-धीरे उफान पर आती जा रही है. अमदाबाद में गंगा नदी चेतावनी लेवल से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही. लोगों को बाढ़ का भय सता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >