अमदाबाद गंगा नदी एवं महानंदा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. पुन: बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. गंगा नदी खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर एवं महानंदा नदी खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. ज्ञात हो कि अमदाबाद प्रखंड के लोग पिछले करीब दो माह से बाढ़ का दंश झेल रहे हैं. प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई सड़के जलमग्न हो गया है. सड़क पर पुन: दो से तीन फीट पानी बहने लगा है. बबला बन्ना, कीर्ति टोला, भादू टोला, युसूफ टोला, घेरा गांव, झब्बू टोला सहित अन्य गांव के लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है. अमदाबाद प्रखंड में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आता है, और यहां के लोगों का बाढ़ की विभीषिका झेलना नियति बन गई है. दियारा, दक्षिणी करीमुल्लापुर, दुर्गापुर, भवानीपुर खट्टी सहित अन्य पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में फसल योग भूमि में बाढ़ का पानी फंसे रहने के कारण किसान भी चिंतित है. रवि फसल की बुवाई कैसे होगी इसे लेकर काफी चिंतित है. गंगा एवं महानंदा नदी की जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से लोगों की परेशानी चरम पर है. गंगा नदी के जलस्तर में 72 सेंटीमीटर एवं महानंदा नदी के जलस्तर 46 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
