फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने बारसोई क्रिकेट क्लब को 125 रनों से हराया

फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी ने बारसोई क्रिकेट क्लब को 125 रनों से हराया

कटिहार राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में रविवार का मैच पुल ए का फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी बनाम बारसोई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान हज़रत अली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 287 रन बनाये. फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आनंद यादव ने निचले क्रम पर आकर शानदार 92 रन बनाये. आदर्श कुमार ने नाबाद 52 रन व राज आर्यन यादव ने 46 रन बनाये. बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु कुमार ने 3 विकेट और कप्तान सुरजीत ने 2 विकेट हासिल किया. 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारसोई क्रिकेट क्लब ने 33.2 ओवरों में 162 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आनंद यादव ने तीन विकेट और अभिषेक तोमर ने दो विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आनंद यादव को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया. फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने इस मैच को 125 रनों से जीत कर दो अंक हासिल किया. निर्णायक के रूप में गौतम ठाकुर व दीपक कुमार रहे सोमवार का मैच लिबर्टी क्रिकेट क्लब और सन्नी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी कटिहार जिला संघ के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >