38 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

38 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

आजमनगर आजमनगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देसी तथा विदेशी शराब बरामद किया है. कई शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बेरिया घाट के निकट बैग से 38. 325 लीटर शराब अलग-अलग ब्रांड के बरामद किया. पुलिस ने एक व्यक्ति के घर पर छापामारी कर 8 लीटर देसी शराब बरामद किया है. शराब तस्कर बैजू मुर्मू को गिरफ्तार किया है. महानंदा नदी के बेरिया घाट के निकट भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जा रहे 4 शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार तस्कर अमृत कुमार, प्रियांशु, सिद्धार्थ तथा गौतम कुमार है. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सभी शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >