बस स्टैंड में सड़क का किया शिलान्यास

बस स्टैंड में सड़क का किया शिलान्यास

मनिहारी मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह व नगर मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने बस स्टैंड में रविवार शाम सड़क का शिलान्यास किया. 11 लाख 25 हजार 300 रुपये से एसबीआई बैंक से बस स्टैंड तक सड़क निर्माण होगा. विधायक के अनुशंसा पर सड़क निर्माण होगा. विधायक ने कहा कि गंगा घाट पर विकास हो रहा है. शव दाह गृह का निर्माण हो रहा है. पूर्व में कई बार गंगा घाट सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव दिए थे. अभी गंगा घाट का सौन्दर्यीकरण हो रहा है. मनिहारी नगर का विकास कर नगर मुख्य पार्षद ने बदल दिया है. नगर मुख्य पार्षद ने कहा कि विधायक सें यह सड़क की मांग की गयी थी. यहां छोटा पार्क भी बनेगा. विधायक ने काफी विकास किये है. हमारे लिए गर्व है. अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव, पार्षद ओम गुप्ता, सहदेव यादव, गुलाब चौधरी, पंकज यादव, संजय सिंह, संजीव झा, भुपेन्द्र यादव, शोहराब, मनोज पासवान, राधारमण यादव, कपिलदेव यादव, रजी इमाम, लक्षमण यादव, मुस्तफा, ललन साह, तोफेज, मुकेश कुमार, गजेन्द्र यादव, हारून रसीद, जूनियर, पप्पू चौधरी, मथुरा ठाकुर, अकील खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >