कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 50 लाख से नवनिर्मित पक्का नाला व पीसीसी पथ का उद्घाटन व शिलापट का अनावरण फीता काटकर किया. इन पथों में मुख्य रूप से कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-दो अंतर्गत तेजा टोला महिपाल नगर में मनीष ठाकुर के घर से आंगनबाड़ी केंद्र होते हुए रामाधीन पंडित के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला का निर्माण कार्य एवं रामाधार प्रसाद के घर से जीवछ श्रीवास्तव के घर होते हुए शेखर सिंह के घर तक पथ का पीसीसी निर्माण कार्य, वार्ड संख्या-19 सलामत नगर में दिलीप राय के घर से भवेश कुमार मंडल के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला एवं पीएससी पथ का निर्माण कार्य, वार्ड-22 अंतर्गत कॉलोनी नंबर-01 में राजकुमार शर्मा के घर से मनोज कुमार के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला एवं पीसीसी पथ का निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या- 21 कॉलोनी नंबर-02 में दुलाल सरकार के घर से राजा दास के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला एवं पथ का पीसीसी निर्माण कार्य शामिल है. महापौर उषा देवी अग्रवाल, लक्खी प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, पार्षद बबलू पासवान, प्रमोद महतो, मुसरत जहांं, सलीम अंसारी, ज्ञानती देवी, निगम पार्षद प्रतिनिधि विनोद सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल, लीट्टू चौधरी, देवव्रत गुप्ता, मंटू साह, संजय कुमार गोंड के साथ ही बड़ी संख्या में मुहल्ला वासी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
