-20 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित वर्मा ज्वेलर्स में हुई थी चोरी घटना को अंजाम देने को अमदाबाद से सभी अपराधी ऑटो से पहुंचे थे कटिहार – गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ दिल्ली, गोवा, बंगाल सहित अन्य राज्यों में दर्ज हैं चोरी के मामले फोटो 14 कैप्शन- प्रेसवार्ता करते एसपी, मौजूद पुलिस पदाधिकारी व गिरफ्तार आरोपित कटिहार नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में 20 जनवरी की रात वर्मा ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी कांड का पुलिस ने घटना के 48 घंटे अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने खुलासा करने के साथ ही पांच अंतराज्यीय चोरों को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार भी कर ली. एसपी शिखर चौधरी ने कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में वर्मा आभूषण दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस बाबत ज्वेलर्स शिवम कुमार वर्मा, पिता-उपेन्द्र गरीब प्रसाद शर्मा, हाई स्कूल पारा निवासी ने नगर थाना में आवेदन सौंपकर शिकायत की थी. आवेदन में कहा था 08 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 16 ग्राम सोने के जेवरात तथा 3.700 ग्राम शुद्ध सोना, कुल अनुमानित मूल्य लगभग 26,90,000 की चोरी हुई है. उक्त आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 95/26 प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार- 01 अभिजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. सीसीटीवी अवलोकन व वैज्ञानिक अनुसंधान से अपराधियों की हुई पहचान गठित टीम ने सीसीटीवी का अवलोकन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते उक्त चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की. तत्पश्चात एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित नगर थाना पुलिस पदाधिकारी व बल, डीआईयू शाखा की टीम, अमदाबाद थाना पुलिस के साथ छापेमारी की. इस दौरान नूरूल आलम उर्फ नुरूल पिता शेख सरीफुल बोगलागढ़, साहेब खान उर्फ शेख साहेब 35 वर्ष पिता मांगन खान बैरिया, सुंदर खान उर्फ मुन्ना 22 वर्ष पिता फुजलू खान बैरगाछी, तामिल राजा 28 वर्ष पिता रफीक, अमदाबाद पश्चिम टोला, औकार आलम 28 वर्ष पिता शेख बाबुल बेरिया सभी बेरिया थाना अमदाबाद, जिला कटिहार निवासी को गिरफ्तार किया गया है. सोने की आभूषण के साथ 72550 रुपए किया बरामद छापेमारी के दौरान जब गिरफ्तार आरोपितों के घरों की तलाशी ली गई तो गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में चोरी की गयी 1.300 किलोग्राम चांदी के आभूषण, लगभग 12 ग्राम सोने के आभूषण एवं नगद 72,550 रुपए बरामद किया है. आभूषण में 54 पीस अंगूठी, 1120 पायल का चांदी, 32 पीस लॉकेट, नौ पीस सिक्का, 93 पीस बिछिया, 4 पीस लॉकेट मंगलसूत्र सहित सोने व चांदी के बने आभूषण को बरामद किया. आरोपितों के विरुद्ध दिल्ली, गोवा व पश्चिम बंगाल के थानों में चोरी के मामले हैं दर्ज एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का अपराधिक इतिहास है. नूरुल आलम के विरुद्ध दिल्ली में चोरी के कांड दर्ज है तथा वह दो बार जेल भी गया है. सुंदर खान के विरुद्ध गोवा एवं बंगाल में चोरी में प्राथमिकी अभियुक्त हैं. साहेब खान उर्फ शेख साहब के विरुद्ध अमदाबाद थाने में लूट के मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना कमाल खान, नूरुल एवं ओकार आलम है. पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो भी जब्त की है. अपराधी चोरी की रात अमदाबाद से कटिहार पहुंचे थे तथा चोरी की वारदात को अंजाम देकर इसी ऑटो से अमदाबाद लौट गए थे. वह ऑटो तमिल राजा की है. एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कमाल फरार रहा. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बचा हुआ चोरी का आभूषण कमाल के पास है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
