ईवीएम व वीवीपेट का किया गया प्रथम रैंडमाइजेशन

ईवीएम व वीवीपेट का किया गया प्रथम रैंडमाइजेशन

कटिहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को ईवीएम व वीवीपैट प्रथम रैंडमाइजेशन राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न किया गया. प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जांच में सही पाये गये ईवीएम एवं वीवीपैट को विधानसभावार यादृच्छिक रूप से आवंटित किया. प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से संपन्न किया गया है. इससे संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल ऑन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में वर्णित है, जो भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट पर उपलब्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >