बलिया बेलौन में दमकल की मांग, आग से क्षति पहुंचा

बलिया बेलौन में दमकल की मांग, आग से क्षति पहुंचा

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत की कोर्रा बिसनपुर में रविवार की दोपहर घर की छत पर रखे पुआल में आग लग गई. संतु राय के घर में आग लगने से ग्रामीणों के सहयोग से एवं दमकल द्वारा आग पर काबू पाया गया. समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आवासीय घर आग की चपेट में आ सकता था. बढ़ती आग की घटना को देखते हुए स्थानीय मुखिया पति अरब आलम ने विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी से बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है. एक भी दमकल की व्यवस्था नहीं होने से आग से व्यापक क्षति होती है. दमकल की व्यवस्था होने से आग पर तुरंत काबू पाया जा सकता था. आग लगने पर दमकल कार्यालय बारसोई को फोन पर सूचना देनी पड़ती है. वहां से दमकल आते आते ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पा लिया जाता है. बलिया बेलौन क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को इस का लाभ नहीं मिल रहा है. अग्नि कांड से प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र में लाखों की सम्पत्ति जल कर राख हो जाता है. अग्नि कांड में सब से अधिक क्षति गरीब परिवारों का होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >