डंडखोरा आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए है. पिछली दिनों भागलपुर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेकर यहां लौटने के बाद स्थानीय भाजपा की टीम जन संपर्क में जुटी है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कदवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे डॉ चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा कि भागलपुर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगी. क्षेत्र के एक एक कार्यकर्ता भागलपुर में पीएम के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे है. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के हर तबके के विकास हो रहा है. किसानों ऊ आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है. डंडखोरा मंडल से मंडल अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल, महामंत्री निर्मल विश्वास सहित सभी भाजपा नेता व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसानों व अमलोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के अभियान चला रहे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
