वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय: डॉ मृणाल वर्मा

वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय: डॉ मृणाल वर्मा

– प्रशिक्षित युवा वर्मीकंपोस्ट व्यवसाय के रूप में अपना कर सकते हैं रोजगार सृजित कटिहार कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार में सोमवार को पूर्व प्रशिक्षु मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बिहार कौशल विकास मिशन अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, कटिहार में संचालित आरपीएल अंतर्गत वर्मिकंपोस्ट प्रशिक्षण के पूर्व प्रशिक्षुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने कहा कि वर्मीकंपोस्ट की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.जैविक खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है. प्रशिक्षित युवा वर्मीकंपोस्ट व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपने और अपने साथियों के लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न फसलों में वर्मी कंपोस्ट इस्तेमाल की विधियों पर प्रकाश डाला. कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने वित्तीय साक्षरता एवं नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकों से वर्मी कंपोस्ट उद्यम स्थापित करने को लेकर लोन एवं सब्सिडी के संबंध में जानकारी दी, इस अवसर पर प्रशिक्षुओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >