सालमारी में किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

सालमारी में किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बलिया बेलौन भारतीय किसान संघ के बैनर तले सालमारी पचगाछी मोड पर सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिला प्रशासन के विरोध में किया. घंटों कॉलेज चौक पर जाम की समस्या बनी रही. घंटों आवागमन बाधित रहा. इससे लोगों को परेशानी हुई. प्राणपुर में दबंगों द्वारा जल्ला हरेरामपुर गांव में 18 किसानों के 90 बीघा जमीन पर लगे मक्के की फसल को नष्ट कर दिये जाने के कारण उचित न्याय नहीं मिलने के कारण एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन कर न्याय की मांग की है. रावण सिंह, मनोहर सिंह, ज्ञानानंद सिंह, राजू कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, श्रवण सिंह, उषा देवी, माला देवी, उजाला देवी, पीला देवी आदि किसान प्रदर्शन में शामिल होकर सड़क जाम कर उचित न्याय की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >