– राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषि सखियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा, सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत कुमार मंडल, जीविका के लाइवलीहुड मैनेजर बद्री नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ मृणाल वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक खेती आज समय की मांग है. इस पद्धति से खेती कर किसान रासायनिक उर्वरकों पर अपनी निर्भरता खत्म कर सकते हैं. जीविका के लाइवलीहुड मैनेजर बद्री नारायण मिश्रा ने कहा कि जीविका की दीदियों का चयन प्राकृतिक खेती को जिले में प्रसारित करने के लिए कृषि सखी के रूप में चयन किया है. जिले में प्राकृतिक खेती को क्लस्टर में करने से किसान रसायन मुक्त उत्पाद का उत्पादन करेंगे. अतिरिक्त आय की भी प्राप्ति होगी. सहायक निदेशक रसायन इंद्रजीत कुमार मंडल ने राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर किसानों को जानकारी दी. उन्होंने बायो रिसोर्स सेंटर, मिट्टी जांच एवं प्राकृतिक खेती के लाभ के संबंध में कृषि सखियों को जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बीज उत्पादन के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने बिजामृत निर्माण की प्रक्रिया के बारे में बताया. कृषि वैज्ञानिक डॉ सुशील कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती अंतर्गत घनजीवामृत निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला. कृषि वैज्ञानिक डॉ नंदिता कुमारी ने पोषण सुरक्षा पर प्रकाश डाला. डीपीएमयू कटिहार रौशन कुमार ने कृषि सखियों का किसानों के बीच महत्व एवं उनकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला. कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के सभी कर्मी सहित विभिन्न प्रखंडों से चयनित कृषि सखियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
