किसान पर 2470 मुर्गा बेचने व आग लगाने का लगा आरोप

किसान पर 2470 मुर्गा बेचने व आग लगाने का लगा आरोप

कंपनी ने साढ़े चार लाख गबन का लगाया आरोप, थाना नहीं ले रहा आवेदन बरारी इन दिनों मुर्गा फार्म का व्यवसाय काफी जोर शोर से जारी है. रौनिया के फारमर राणा को आरएमपी फारमर कंपनी के लाइन सुपरवाईजर अजय कुमार पिता जनदिन चौधरी, बांध टोला बेलौरी, वार्ड 42, थाना मुफ्फसिल, रानीपतरा, जिला पूर्णिया निवासी ने बताया कि कंपनी ने गांव के किसानो को पॉल्टी चूजा, दाना एवं दवाई के साथ एग्रीमेंट कर दिया जाता है. मैने रौनिया के राणा कुमार को 4169 चूजा 28 अप्रैल 2025 को दिया. जो बड़ा होने पर कंपनी को वापस करना होता है. जिसमें सात मई तक 182 चूजा की मौत हो चुकी थी. जबकि बचा हुआ मुर्गा 3937 में से 1517 मुर्गा कंपनी के द्वारा उठाया जा चुका था. शेष 2470 मुर्गा किसान राणा कुमार के रौनिया के पास था. कंपनी के सुपरवाइजर का आरोप है कि किसान राणा ने सभी मुर्गा की चोरी कर पॉल्टी में आग लगा दिया. जिससे कंपनी का 90 रुपया प्रति किलो के हिसाब से साढ़े चार लाख के गबन का मामला बरारी थाना में सात जून से लेकर देने जाते है. कोई भी उनके आवेदन को लेना नहीं चाहते. अग्निकांड एवं साढ़े चार लाख की क्षति का मामला का आवेदन देने को लेकर अजय कुमार थाना गये. उन्हें घुमा दिया गया. बरारी थानाध्यक्ष फूलेन्द्र कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >