चंदेली भर्रा गांव में केंद्र वित्त मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां जोरों पर

चंदेली भर्रा गांव में केंद्र वित्त मंत्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां जोरों पर

– मखाना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किसानों से सीधे संवाद करेंगी वित्त मंत्री हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के चंदेली भर्रा गांव में आगामी 10 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आगमन को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सहित टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक केंद्रीय कार्यालय मुंबई डीएस राठौर, अंचल प्रमुख कार्यालय पटना के आर आर सिन्हा चंदेली भर्रा गांव पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया. बताया कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री मखाना उत्पादन की परंपरागत एवं आधुनिक विधियों को प्रत्यक्ष रूप से जानेंगी. मखाना की खेती उत्पादन व प्रसंस्करण को और अधिक सशक्त एवं लाभकारी बनाने के लिए किसानों से सीधे संवाद करेंगी. कार्यक्रम के उपरांत सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के तत्वाधान में जगन्नाथपुर और रामपुर पंचायत में आयोजित वित्त समावेशन संतृप्ति शिविरों का भी अवलोकन करेंगी. निरीक्षण दौरान सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय महाप्रबंधक ने व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य योजना बाद तरीके से और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चंदेली भर्रा निवासी मखाना उत्पादक किसान मोहन ठाकुर व अवधेश कुमार ठाकुर के तालाब परिसर में लगे मखाना की खेती का मुवायना कर किसानों से संवाद करेंगी. मौके पर सर्व सेवा समिति आईटीसी मिशन अंतर्गत मखाना विकास कार्यक्रम द्वारा क्षेत्र के मखाना उत्पादक किसानों को बेहतर उत्पादन व आर्थिक उन्नति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पटना अंचल के प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा, उप अंचल प्रमुख विकास कुमार, कटिहार क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ, उप क्षेत्रीय प्रमुख कर्नल कुमार उपस्थित रहे. अधिकारी में अमरजीत कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन, विपुल कुमार सहित क्षेत्र के किसान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >