जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए जताया आभार

जीएसटी स्लैब में बदलाव के लिए जताया आभार

कुरसेला पूर्व मंत्री जदयू के वरिष्ट नेता करुणेश्वर सिंह ने जीएसटी स्लैब में परिवर्तन करने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साधुवाद दिया है. कहा, जीएसटी स्लैब में बदलाव किये जाने से गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. महंगाई में कमी आयेगी. जनउपयोगी समानों में जीएसटी कम होने से इसकी कीमतें घटेंगी. कहा, जीएसटी स्लैब में बदलाव देश हित में बड़ा कदम है. स्लैव में बदलाव से सरकार के राजस्व को नुकसान होगा. वित्त मंत्री ने यह निर्णय लेकर जनहित में सराहनीय कार्य किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >