कोढ़ा रौतारा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए. दरबार में कुल चार नए आवेदन प्राप्त हुए. वहीं दो मामलों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया.जनता दरबार में कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार, रौतारा थाना प्रभारी लालसार बिंद, पीटीसी सतीश पाठक एवं अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.जनता दरबार का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
