उत्पाद विभाग की छापेमारी में तीन तस्कर गिरफ्तार, 31.850 लीटर शराब बरामद

कटिहार उत्पाद विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 31.850 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

कटिहार. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब बरामद

बलरामपुर थाना क्षेत्र के पटेल रोड से मनोज परिहार को 12 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं मनिहारी थाना क्षेत्र के तांती टोला से उमेश महतो को 3 लीटर चुलाई शराब और फलका थाना क्षेत्र के निंसुधरा पुल के पास शिवकुमार सहनी को 2 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया.

बाइक से विदेशी शराब भी जब्त

उत्पाद विभाग की टीम ने लोहागड़ा क्षेत्र से एक बाइक पर रखी करीब दो पेटी (17.850 लीटर) विदेशी शराब भी बरामद की. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 31.850 लीटर शराब बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >