गैप डिफेंस स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

गैप डिफेंस स्कूल में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बलिया बेलौन गैप डिफेंस स्कूल आजमनगर में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. पोस्टर व बैनर निर्माण, पेंटिंग, ड्राइंग, पौधरोपण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया. विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विद्यालय परिसर में छात्रों के बनाये गये पोस्टर व चित्रों से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया. विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा, प्राकृतिक एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया. प्राचार्या डॉ तहसीन फातमा ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई. अधिक से अधिक पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल व बिजली की बचत करने तथा नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. निदेशक जावेद आलम ने कहा कि जैसे एक फौजी देश की सीमाओं की रक्षा करता है, देश को सुरक्षित रखता है. उसी प्रकार एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी धरती और पर्यावरण की रक्षा करें. शिक्षक नीतीश कुमार, अरजाउल, तसव्वर, श्रेया, पद्मिनी, साक्षी कुमारी, सुम्मइया का विशेष योगदान रहा. पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अनाया, आलिया, सकीना, मिस्बाह, मिद्दत, उम्मे सलमा, सना, सारा, शादान, नायाब, शम्स कमर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >