ईएसआईसी ने दिवंगत सुरक्षा गार्ड की पत्नी को दी सामाजिक सुरक्षा

ईएसआईसी ने दिवंगत सुरक्षा गार्ड की पत्नी को दी सामाजिक सुरक्षा

– 5,525 मासिक पेंशन स्वीकृत कटिहार कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी ने कटिहार मेडिकल कॉलेज के दिवंगत सुरक्षा गार्ड स्व मनोज कुमार हेम्ब्रम के आश्रित परिवार को सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किया है. ईएसआईसी के अंतर्गत पंजीकृत बीमित मनोज कुमार हेम्ब्रम को 23 अगस्त 2025 को ड्यूटी के दौरान गंभीर चोट लगी थी. उपचार के दौरान 27 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया था. दुर्घटना की सूचना मिलते ही ईएसआईसी ने मामले की विस्तृत जांच की. जांच के बाद इसे रोजगार चोट के रूप में स्वीकार किया. नियमों के तहत दिवंगत के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है. मनोज कुमार की पत्नी के पक्ष में आश्रित लाभ स्वीकृत किया गया है. ईएसआईसी डीसीबीओ कटिहार के शाखा प्रबंधक मनीष राज रंजन ने दिवंगत के परिजनों को संवेदना व्यक्त करते हुए आश्रित पत्नी को स्वीकृति पत्र सौंपा. स्वीकृत लाभ के तहत दिवंगत की पत्नी को प्रतिदिन 184 रुपये यानी लगभग 5,525 रुपये प्रतिमाह नियमित पेंशन मिलेगी. यह पेंशन उन्हें जीवनभर दी जायेगी. 50,000 रुपये की बकाया राशि ऐरियर भी उनके बैंक खाते में जमा की जा रही है. ईएसआईसी का उद्देश्य है कि ड्यूटी के दौरान चोट या मृत्यु की स्थिति में बीमित व्यक्ति और उसके परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े. रोजगार चोट या रोजगारजनित मृत्यु होने पर ईएसआईसी बीमित व्यक्ति के आश्रितों को पेंशन, चिकित्सा सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराता है.यह प्रकरण ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. कठिन परिस्थितियों में आश्रित परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है. ईएसआईसी कटिहार ने स्पष्ट किया कि सभी पंजीकृत बीमित कर्मचारी और उनके परिजन इस योजना का लाभ ले सकते हैं. दुर्घटना की सूचना समय पर देना और जरूरी दस्तावेज जमा करना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >