शेखपुरा में महानंदा का कटाव तेज

नदी में समा रही खेतिहर भूमि

बलिया बेलौन. महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही शेखपुरा वार्ड तीन में खेतिहर भूमि में तेजी से कटाव हो रहा है. इससे किसान परेशान हैं. बताया कि महानंदा अपना रौद्र रूप कभी भी दिखा देती है. कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि लोगों को खेत का फसल हटाने का मौका नहीं मिल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन व बाढ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारी को सूचना देने के बाद भी बेखबर है. दर्जनों एकड़ जमीन नदी में समा गयी है. जिस तेजी से कटाव हो रहा है. शीघ्र ही महानंदा की धारा तटबंध के करीब पहुंचने की आशंका है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की यहां कटाव रोधक कुछ कार्य नहीं होने के कारण नदी कटाव तेजी से हो रहा है. जबकि बाढ पूर्व विभाग से कटाव रोधक कार्य कराने की मांग ग्रामीणों ने बार-बार की थी. कटाव होने के कारण खेतिहर जमीन नदी में विलीन होने पर किसान, मजदूरों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने बाढ नियंत्रण विभाग से यहां शीघ्र कटाव रोधक कार्य कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >