निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन 19 तक रजिस्ट्रेशन

निजी विद्यालय में 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन 19 तक रजिस्ट्रेशन

कटिहार निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर व अलाभकारी समूह के 25 प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी गयी है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा सहिला ने इस आशय से संबंधित सूचना जारी की है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा की ओर से दिशा-निर्देश में कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12 (1) (सी) के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग श्रेणी के अधिक से अधिक छात्रों को लाभांवित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया की द्वितीय चरण की समय-सीमा विस्तारित करने का निर्णय लिया जाता है. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से बच्चों का ऑनलाईन नामांकन की प्रक्रिया की समय-सीमा विस्तारित की गयी है. पात्र बच्चों का नामांकन की तिथि 19 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी है. पंजीकृत छात्रों का सत्यापन 21 अप्रैल तक किया जायेगा. जबकि सत्यापित पंजीकृत छात्रों का स्कूल आवंटन 25 अप्रैल तक किया जायेगा. चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश 26 से 30 अप्रैल 2025 तक लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >