कटिहार जिला में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार के विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, कोढ़ा में निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने के लिए 33 केभी कोढ़ा फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इसको लेकर शनिवार को शहर के साथ प्रखंड के कुछ इलाकों में सुरक्षा दृष्टिकोण से विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसमे सुबह 9 बजे से लेकर 10,30 तक शहर के मिरचाईबाड़ी, इंडस्ट्रियल इलाका तथा बरारी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके अलावा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक कोढा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
