कोढ़ा में 20 व 21 सितम्बर को विद्युत रहेगी प्रभावित

कोढ़ा में 20 व 21 सितम्बर को विद्युत रहेगी प्रभावित

33 केवीए फीडर में मरम्मती कार्य को लेकर लिया गया है निर्णय कोढ़ा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कटिहार अंतर्गत उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33 केवी फीडर में मरम्मती कार्य एवं विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोढ़ा में जले कनेक्टर को बदलने का कार्य किया जाएगा. यह कार्य 20 व 21 सितम्बर तक चलेगा.कनीय विद्युत अभियंता कोढ़ा पंकज कुमार ने जानकारी दी कि मरम्मती कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विशेषकर कोढ़ा एवं फलका फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को इस अवधि में परेशानी उठानी पड़ सकती है.उन्होंने बताया कि दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और सहयोग प्रदान करें.मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को अधिक स्थिर और सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >