बलिया बेलौन सालमारी पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण रविवार की दोपहर बारह बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सालमारी ग्रिड से सभी जगहों की बिजली बंद रहेगी. ग्रिड के जेईई राहुल कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोनैली, आजमनगर, बारसोई, कमला बाड़ी पावर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति दिन के बारह बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी. उपभोक्ताओं को आवश्यक समय पर करने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
