कटिहार से राणा सिंह की रिपोर्ट katihar News : कटिहार एक सांड के हमले से 55 वर्ष से एक बुजुर्ग शेख इजराइल गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना बुधवार की सुबह की है, जब मनिहारी पश्चिम टोला निवासी शेख इजराFल अपने गैरेज जा रहा था, तभी मनिहारी अंबेडकर चौक पर एक सांड ने पीछे से आकर उन्हें उठाकर जमीन पटक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उन्हें फौरन स्थान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज फिलहाल अभी चल रहा है. घायल इजराFल के पुत्र शेख इश्तियाक ने बताया कि फोन पर सूचना मिली कि आपके पिता को एक सांड ने पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, उन्होंने बताया कि उनके पिता गाड़ी मिस्त्री का काम करते हैं, मनिहारी चौक के पास उनका गेराज है, जहां सुबह वह जा रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटित हुई, इस घटना के बाद से इजराइल की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.
katihar News : सांड के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल, इलाजरत
कटिहार एक सांड के हमले से 55 वर्ष से एक बुजुर्ग शेख इजराइल गंभीर रूप से घायल हो गया.
