KATIHAR बड़े वाहनों के प्रवेश पर लगी नो एंट्री तो दलन से आर्मी कैंप के पीछे से हाजीपुर होकर दौड़ने लगे ट्रक

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर जिला प्रशासन ने सुबह छह बजे से रात दस बजे तक पूरी तरह से रोक लगा रखा है. इसके बावजूद बड़े-बड़े लोड ट्रकों का परिचालन गांव, मुहल्ले की सड़क से होकर बेरोकटोक हो रहा है.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट KATIHAR NEWS :

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर जिला प्रशासन ने सुबह छह बजे से रात दस बजे तक पूरी तरह से रोक लगा रखा है. इसके बावजूद बड़े-बड़े लोड ट्रकों का परिचालन गांव, मुहल्ले की सड़क से होकर बेरोकटोक हो रहा है. ऐसे में कम चौड़ी सड़कों पर वाहनों के परिचालन चोरी छुपे होने की वजह से हादसे की आशंका बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि दलन चौक से आर्मी कैंप के पीछे से हाजीपुर तक की सकरी सड़क मार्ग से सुबह 7:00 से संध्या 8:00 बजे तक बड़े व भारी मालवाहक वाहनों का परिचलन बेरोकटोक हो रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क पहले से काफी सकरी है. ऐसे में बड़े लोडेड वाहन का परिचालन होने से हेशा दुर्घटना की आशंका से ग्रामीण सहमे रहते हैं. ग्रामीण सड़क किनारे कई विद्यालयों का संचालन भी होता है. गांव के बच्चे भी सड़क पर हमेशा आना जाना करते हैं. जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नो इंट्री से बचने के लिए पूर्णिया से आने वाली बड़ी वाहन दलन चौक से आर्मी कैंप के पीछे से बोमपाड़ा गांव होते हुए एनएच 81 हाजीपुर में निकलकर कोढ़ा की तरफ चली जा रही है. उसी तरह से कोढ़ा से आने वाली वाहन इसी सड़क से होकर दलन होकर पूर्णिया चली जाती है.

ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने कटिहार-हाजीपुर बोमपाड़ा ग्रामीण सड़क मार्ग पर दलन चौक से हाजीपुर मुख्य मार्ग तक भारी माल वाहक वाहन के अवैध परिचालन पर रेाक लगाने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा है कि कटिहार-हाजीपुर स्थित बोमपाड़ा एक एकल मार्ग पर अवस्थित छोटा सा गांव है. जिसमें करीब 500 की आबादी निवास करती है. गांव पर अवस्थित सड़क की चौड़ाई आठ फीट है. साथ ही सड़क के दोनों किनारे बड़े गड्डे हैं. इस गांव में तीन विद्यालय का भी संचालन किया जाता है. जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं. बड़े वाहन के परिचालन की वजह से सड़क की स्थिति पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. कटिहार में कुछ दिनों से भारी माल वाहक वाहन की नो इंट्री लगने से कुछ ट्रक माफिया अपने वाहन को दलन चौक से होते हुए आर्मी कैम्प के पीछे से हमारे गांव के इस मार्ग पर सुबह 7:00 बजे से संध्या 8:00 बजे तक भारी माल वाहक वाहन का परिचलन कर रहे हैं. जो की पूरी तरह से अवैध है. ग्रामीणों ने अवैध परिचालन को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >