आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, एफएसएल टीम ने जुटाये साक्ष्य

मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नामजद आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य तथ्यों को भी खंगाल रही है.

कटिहार. मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. मनिहारी प्रभारी एसडीपीओ आसिफ आलम ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपित की पहचान केलाबाड़ी महियारपुर निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

30 अगस्त को सामने आया था मामला

एसडीपीओ आसिफ आलम ने बताया कि 30 अगस्त को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. इसके बाद बच्ची की मां की शिकायत पर मनिहारी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में नीतीश कुमार को आरोपित बनाया गया था.

अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता की अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. इसके अलावा एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये. पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.

विशेष टीम गठित कर आरोपित को किया गिरफ्तार

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए मनिहारी एसडीपीओ आसिफ आलम के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गयी थी. टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मुस्कान कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >