कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नशे की हालत में आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. थाना पुलिस ने बताया कि नियमित गश्ती व जांच के दौरान यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. पुलिस का कहना है कि नशे व उससे संबंधित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
