दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं

दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं

कोढ़ा रौतारा थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी लालसार बिंद ने की. बैठक में पूजा पंडालों हेतु लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया, पूजा और मेला स्थल पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने, क्षेत्र में सक्रिय उपद्रवियों पर नकेल कसने, शराबियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा क्षेत्र की आस्था और भाईचारे का प्रतीक है, ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि पूजा और मेला को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए ग्राम रक्षा दल के सदस्य, मेला कमेटी के कार्यकर्ता, मुखिया, सरपंच और वार्ड सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारी का विशेष निर्वहन करें. साथ ही भीड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाना को देने की बात कही. थाना क्षेत्र के सभी मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, मेला कमेटी के सदस्य, ग्राम रक्षा दल के सदस्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >