दुर्गापूजा: तीन अक्तूबर को शाम 5.00 बजे तक कर लें प्रतिमा विसर्जन

दुर्गापूजा: तीन अक्तूबर को शाम 5.00 बजे तक कर लें प्रतिमा विसर्जन

– 400 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस तैनात- विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया संयुक्त आदेश कटिहार जिले में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा व एसपी शिखर चौधरी ने संयुक्त आदेश में कहा 29 सितंबर को सप्तमी, 30 सितंबर को महाष्टमी, 01 अक्तूबर को महानवमी तथा 02 अक्तूबर को विजयादशमी मनाया जायेगा. सोमवार के अपराह्न से जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी. जिला प्रशासन ने दुर्गापूजा को लेकर करीब 430 स्थानों को चिन्हित किया है. जहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहेंगे. इसमें गश्ती टीम भी शामिल है. प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं सुरक्षा बलों को मजबूती के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश है. पूजा पंडाल व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मां की पूजा अर्चना को अनुज्ञप्ति अनिवार्य है. हर हाल में पूजा पंडाल व सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के आयोजकों को अनुमंडल पदाधिकारी के यहां से अनुज्ञप्ति प्राप्त करना होगा. संयुक्त आदेश में कहा दुर्गापूजा के विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने का भी प्रचलन है. एसडीओ व एसडीपीओ पंडाल या दुर्गा मंदिर समिति से जुलूस को लेकर पूर्व में ही निर्धारित की जानकारी अवश्य ले लें. उस रूट का भौतिक सत्यापन भी अपने स्तर से कर लें. उसके बाद ही जुलूस निकालने की अनुमति दें. 03 अक्टूबर के संध्या 5:00 बजे तक (विशेष परिस्थिति में 05 अक्टूबर के अपराह्न 5.00 बजे तक) हर हाल में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन अवश्य हो जानी चाहिए. अगर इस अवधि एवं समय तक विसर्जन नहीं होता है तो एसडीओ, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष जिम्मेवार होंगे. विधि व्यवस्था बनाये रखना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने की बात कही गयी है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. आपत्तिजनक पोस्ट किये तो खैर नहीं जिला प्रशासन के आदेश में कहा, दुर्गापूजा के मेला, पूजा पंडाल, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किसी तरह की आपत्तिजनक चीज लिखा हुआ या अन्य तरीके से मिला तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन के अधिकारी को दें. संबंधित स्थानों पर तैनात अधिकारी एवं पुलिस बलों को इस पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अगर सोशल मीडिया यथा फेसबुक, व्हाट्सएप्प व ट्विटर आदि के जरिये किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. किसी भी सूरत में विधि व्यवस्था को भंग करने नहीं दिया जायेगा. पुलिस प्रशासन के अधिकारी सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखेंगे. इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिला स्तर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित की गयी है. यह नियंत्रण कक्ष सोमवार से प्रतिमा विसर्जन होने तक 24 घंटे काम करेगा. पालीवार अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती की गयी है. जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी के रूप में वरीय जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता व होम गार्ड समादेष्टा ममता कुमारी को तैनात किया है. जिला नियंत्रण कक्ष में 06452- 242400, 239025 व 249026 दूरभाष संख्या काम करेगा. किसी भी तरह की सूचना इस नंबर पर दिया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >