डीएस कॉलेज बन रहा सामुदायिक भवन

डीएस कॉलेज बन रहा सामुदायिक भवन

कटिहार डीएस कॉलेज का प्राचार्य कक्ष दिनों कम्युनिटी हॉल बनते जा रहा है. खासकर शिक्षकों के बर्थडे पाटी के लिए सैफ जोन साबित हो रहा है. कॉलेज के इतिहास में संभवत: पहली बार प्राचार्य कक्ष में प्रभारी प्राचार्य का बर्थडे शिक्षकों द्वारा चार सितम्बर को धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान शिक्षकों द्वारा मिठाई खिलाकर प्रभारी प्रो एसके उपाध्याय को बर्थडे विश भी किया गया. विश का सिलसिला अधिकांश शिक्षकों द्वारा व्हाटएसप पर मैसेज कर भी दिया गया. मालूम हो कि कॉलेज में किसी भी कार्यक्रम को मनाये जाने को लेकर पूर्व में रजिस्टार द्वारा अनुमति लिये जाने का प्रावधान है. अगर सरकारी कोष से राशि खर्च की जाती है तब. अपने स्तर से पाटी मनाये जाने के लिए किसी भी पदाधिकारी की अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है. ऐसा शिक्षक व कर्मचारियों का कहना है. बहरहाल इस तरह के आयोजन से शिक्षकों व शिक्षाविदों में चचा जोरशोर से हो रही है. कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों को कॉलेज में नहीं करने को लेकर प्राचार्य से शिकायत करने की बात कही है. इस मौके पर रसायनशास्त्र, हिन्दी, अर्थशास्त्र, इतिहास, जुलॉजी, संस्कृत समेत अन्य विभाग के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >