डीएलएसए ने स्कूल में चलाया बाल विवाह और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए कानूनी अधिकार

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार ने स्कूलों में बाल विवाह और नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. छात्रों को इन सामाजिक बुराइयों के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

Legal Awareness: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), कटिहार के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय बीएमपी-7, मिरचाईबाड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम आशा योजना के तहत बाल विवाह निषेध तथा डीएडब्ल्यूएन योजना के तहत ड्रग फ्री इंडिया विषय पर केंद्रित रहा.

बाल विवाह और नशे के दुष्परिणामों पर दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया. वक्ताओं ने बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के साथ-साथ उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी.

डीएलएसए सचिव ने छात्रों से की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह सिविल जज कमलेश कुमार देऊ ने छात्र-छात्राओं से समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज को सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

अधिकारियों और शिक्षकों की रही सहभागिता

कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य न्याय रक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव, महिला हेल्पलाइन से प्रभा पांडेय तथा विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार कर्ण की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और डीएलएसए से जुड़े अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Legal Awareness: कार्यक्रम में शिक्षिका अनिता कुमारी, फरहत परवीन, रश्मि, बिंदु कुमारी, सजल कुमार झा, आशीष कुमार अव्यांशु, मनोज कुमार, सईदुर रहमान, नेहा कुमारी, रुचि कुमारी, अर्चना कुमारी, नाहेला परवीन, निगार सुल्ताना, विद्यालय कर्मी अमन कुमार, गायत्री देवी, मंजू देवी, तटवासी समाज न्यास के प्रतिनिधि रौशन कुमार, प्रवीण कुमार ठाकुर, डीएलएसए के कार्यपालक लिपिक आशीष कुमार झा, सिंटू कुमार, शहनवाज आलम तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >