फुटकर दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार जल्द, डीआरएम

फुटकर दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार जल्द, डीआरएम

फुटकर दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला कटिहार रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर के बाहर लगने वाली दुकानों को हटाये जाने के बाद दर्जनों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट गहरा गया है. अपनी समस्या को ले गुरुवार को फुटकर दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचा. दुकानदारों की अगुवाई कर रहे आशु पांडे के साथ सभी लोग डीआरएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन डीआरएम बिल्डिंग के बाहर ही रोक दिया. डीआरएम से मिलने को लेकर आरपीएफ जवानों और दुकानदारों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. हालांकि बाद में अगुवाई कर रहे आशु पांडे को अंदर जाने की अनुमति दी गयी. उन्होंने डीआरएम से मुलाकात कर दुकानदारों की समस्याओं को विस्तार से रखा, आशु पांडे ने बताया कि पिछले पांच महीनों से दुकान नहीं लग पाने के कारण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है. कई परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है. फुटकर दुकान ही इन लोगों की आजीविका का एकमात्र साधन था. जिसे हटाए जाने के बाद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गयी. जिससे सभी दुकानदार मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं. डीआरएम ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर समाधान निकाला जायेगा. ताकि प्रभावित दुकानदारों को पुनः रोजगार का अवसर मिल सके. दुकानदारों को अब डीआरएम से ठोस कदम उठाने का इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >