मधुरा पंचायत में बने नाले की निकासी बंद

मधुरा पंचायत में बने नाले की निकासी बंद

कोढ़ा प्रखंड के मधुरा पंचायत में लाखों रुपये की लागत से बनाये गये नाले की निकासी अवरुद्ध हो गई है. जिससे न केवल जलजमाव की समस्या बढ़ रही है बल्कि सरकारी धन की भी बर्बादी हो रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण बिना उचित योजना और निगरानी के किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाता है. आवागमन में दिक्कत होती है. बीमारी फैलने का भी खतरा बना रहता है. नाले की सफाई और निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. जिससे यह पूरी तरह जाम हो गया है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >