फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में बेहतर करने पर सीओ को डीएम ने किया सम्मानित

फार्मर रजिस्ट्रेशन में बेहतर कार्य करने पर डीएम ने अंचल अधिकारी रिजवान आलम को सम्मानित किया है. इस कार्य के लिए कई राजस्व कर्मचारी को प्रतिनियुक्त किये गये थे

कटिहार के आजमनगर से रिपोर्ट,

प्रखंड क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में बेहतर करने पर डीएम ने अंचल अधिकारी रिजवान आलम को सम्मानित किया है. इस कार्य के लिए कई राजस्व कर्मचारी को प्रतिनियुक्त किया गया था. प्रखंड क्षेत्र के मुख्य जगहों पर शिविर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले अंचल अधिकारी रिजवान आलम तथा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी को जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए अंचल कर्मियों की हौसला अफजाई की.

समाजसेवी मेराज आलम एवं पूर्व जिला पार्षद रामजी प्रसाद केसरी ने कहा कि ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी तथा कर्मियों को सम्मान मिलना चाहिए. इससे अधिकारियों का मनोबल ऊंचा होगा तथा आम जनता से जुड़े कार्यों में गति आएगी आजमनगर के समाजसेवियों ने जिला पदाधिकारी कटिहार को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >