Katihar News : विभिन्न अंचलों के छह चौकीदार को डीएम ने दिया नियुक्ति पत्र

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को विभिन्न अंचलों के लिए कुल छह चौकीदार को नियुक्ति पत्र समर्पित किया.

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Katihar News : जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को विभिन्न अंचलों के लिए कुल छह चौकीदार को नियुक्ति पत्र समर्पित किया. जानकारी दी गयी कि जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 23-03-2026 को सम्पन्न जिला अनुकम्पा समिति (चौकीदार संवर्ग) की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में बारसोई अंचलान्तर्गत तीन, आजमनगर अंचलान्तर्गत दो एवं बलरामपुर अंचलान्तर्गत एक कुल छह चौकीदारों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त किया गया था. इन सभी नवनियुक्त चौकीदारों को डीएम ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >