बटन मशरूम उत्पादन का जिले के किसानों ने सीखे गुर

बटन मशरूम उत्पादन का जिले के किसानों ने सीखे गुर

– सीमित निवेश में बटन मशरूम उत्पादन कर किसान अजित कर सकते हैं अतिरिक्त आय कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में दो दिवसीय बटन मशरूम उत्पादन को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हो गया. इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ मृणाल वर्मा ने मशरूम उत्पादन के महत्व को विस्तार से बताया. कहा, बटन मशरूम न केवल पोषण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि किसानों व ग्रामीण युवाओं के लिए सालभर आय का एक सशक्त साधन बन सकता है. प्रशिक्षण के दौरान डॉ नंदिता कुमारी, वैज्ञानिक ने प्रतिभागियों को बटन मशरूम उत्पादन की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से अवगत कराया. उन्होंने बीज (स्पॉन) से लेकर कम्पोस्ट की तैयारी, मशरूम की देखभाल, रोग-नियंत्रण तथा फसल कटाई तक की जानकारी दी. कार्यक्रम में यह भी बताया सीमित निवेश में बटन मशरूम उत्पादन करके किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं. इसे लघु उद्योग के रूप में अपनाया जा सकता है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक व महिला प्रतिभागी शामिल हुए और उन्होंने मशरूम उत्पादन को अपनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >