जिला जज ने किया बारसोई अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण

जिला जज ने किया बारसोई अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण

बारसोई कटिहार के जिला जज रणवीर सिंह ने बुधवार को बारसोई अनुमंडल न्यायालय का निरीक्षण किया. इसके साथ ही श्री सिंह बारसोई अनुमंडलीय न्यायालय के लिए प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आकांक्षा आनंद, बारसोई सिविल कोर्ट के सब जज रामसूजन पाण्डे भी साथ रहें. साथ में अंचल अधिकारी श्याम सुंदर साह, डीसीएलआर प्रियंका कुमारी भी रही. ज्ञात हो कि बारसोई में अनुमंडल न्यायालय बनाने के लिए पिछले आठ वर्षो से भवन के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है. पर उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है. दूसरी ओर पिछले तीन-चार वर्षों से मौलनापुर व भाग बारसोई मोहल्ले के बीच एक भूमि को न्यायालय के लिए चयन किया है. पर उसमें भी कई बाधाऐं आ गई है. कुछ जमीन मालिकों ने इस पर आपत्ति जताया है. प्राथमिकी कर दिया है. इसके लिए भवन बनने में देरी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >