आम हड़ताल के समर्थन में जिला ऑटो एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

आम हड़ताल के समर्थन में जिला ऑटो एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

कटिहार केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ सीटू, ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार से संबद्ध जिला ऑटो एसोशिएशन के निर्देश पर मांगों के समर्थन में ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का परिचालन बंद रहा. हड़ताल के समर्थन में ऑटो एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शहीद चौक के समीप अस्थायी ऑटो स्टैंड परिसर में प्रदर्शन भी किया. एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स, प्रदूषण टैक्स, परमिट टैक्स, पेशा कर देने के बाद अब बिहार के अंदर एक व्यवस्था नगर निगम नगर, नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर प्रतिदिन चालकों से 15 से 20 रूपए तक का वसूली किया जा रहा है. बिहार के अंदर किसी भी शहर में ओटो स्टैंड, ई रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड नहीं है. गाड़ियां सड़क के किनारे लगती है और यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के नाम पर उसका आर्थिक दोहन होता है. जब हम सरकार को सभी प्रकार के टैक्स दे हीं रहे हैं तो बिहार के अंदर नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर वसूली पर रोक लगायी जानी चाहिए. चालकों ने कहा कि उच्च न्यायालय पटना के फैसले के आलोक में किसी चौक चौराहों को नीलाम कर पैसा वसूली नहीं किया जायेगा. जिला परिषद, नगर परिषद एवं बैरियर के नाम पर बंदोबस्ती को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय. साथ ही बिहार सरकार द्वारा लायी गयी वाहन चालक कल्याण योजना को संगठन द्वारा दिये गये झावों के साथ अविलंब लागूं किया जाय. बिहार के अंदर सभी शहरों में बुनियादी सुविधाओं के साथ ओटो स्टैंड एवं ई रिक्शा चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था की जाय. सभी जिलों में शहर के अंदर ही फिटनेस सेंटर की व्यवस्था की जाय एवं ये सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी फिटनेस सेंटर तय दर से ज्यादा राशि न ले सके मंहगाई को देखते हुए ओटो, ई रिक्शा का किराया जल्द निर्धारण हो. एसोसिएशन के अजीत कुमार राय, गौतम कुमार, वेदानंद, उमेश मंडल, शान मोहम्मद, सलाम खान, भोला चौहान, विजय पोद्दार एमडी सद्दाम, मनोज मंडल, गौतम कुमार, पिंटू, सदानंद,प्रकाश पंकज, सुरेश दास, जयप्रकाश सिंह, रामानंद सिंह, अवधेश राय, शेख जीना, धर्मराज सिंह, अवधेश राम, शेख सुल्तान, तारामंडल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >