मुखिया ने अग्नि पीड़ित के बीच राहत सामग्री बांटी

मुखिया ने अग्नि पीड़ित के बीच राहत सामग्री बांटी

मनिहारी मनिहारी के मनोहरपुर जगवाटी बलिया डोभ में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गयी. इस अग्निकांड में दुर्गा सोरेन, मेरी मेकु सोरेन व नारायण सोरेन का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. घर में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन, ज़मीन की कागज़ात समेत गाय, बकरी व मुर्गी भी जल गये. पीड़ित परिवारों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया. मुखिया शबनम कुमारी यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी कोष से तत्काल राहत पहुंचायी. पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन, खाने-पीने का सामान, चावल, दाल सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी. मनोहरपुर पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव, पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार यादव स्वयं मौके पर पहुंचे. लोगों ने मुखिया शबनम कुमारी यादव व पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव की तत्परता की सराहना करते हुए प्रशासन से जल्द स्थायी सहायता दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >