मेघु टोला गांव समीप गंगा नदी के कटाव से दो परिवार विस्थापित

मेघु टोला गांव समीप गंगा नदी के कटाव से दो परिवार विस्थापित

अमदाबाद प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला गांव समीप गंगा नदी के कटाव से दो परिवार विस्थापित हो गया है. दो परिवार का दो घर कटकर गंगा नदी में समा गया है. जबकि कई परिवार कटाव की जद में आ गये हैं. स्थानीय ग्रामीण हुलास सिंह, सुखाड़ी सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात उनका का एक-एक घर नदी में कटकर समा गया. प्रकाश सिंह, गिरधारी मंडल, सुकेश मंडल, गुमास्ता मंडल, मिहिर मंडल, विमल मंडल, संजय मंडल, अनादि मंडल, माधव मंडल सहित एक दर्जन से अधिक परिवार कटाव की जद में हैं. ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार से ही गंगा नदी में कटाव हो रही है. लेकिन संतोषजनक कटाव रोधी कार्य नहीं हो रहा है. पूर्व से ही मेघु टोला के समीप कटाव रोधी कार्य चलाने की मांग की जा रही है. कनीय अभियंता विश्व वल्लभ कुमार ने बताया कि मेघु टोला में कटाव की सूचना मिली थी. जहां कटाव निरोधात्मक कार्य कराया जा रहा है. विगत दो दिनों से हुई बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 21 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ जलस्तर 25.77 मीटर दर्ज किया गया है. लोगों ने मेघु टोला के समीप कटाव पर रोक लगाने के लिए कटाव निरोधात्मक कार्य कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >