दिलीप राय बने बारसोई राजद प्रखंड अध्यक्ष

दिलीप राय बने बारसोई राजद प्रखंड अध्यक्ष

बारसोई बारसोई राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय फिर एक बार सर्वसम्मति से चुने गए हैं. 16 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष का भी सर्व समिति से चुनाव हुआ. चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से राजद के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विजय यादव तथा प्रखंड सहायक निर्वाची पदाधिकारी मेराज की देख-रेख में शनिवार को राजद कार्यालय बारसोई में हुआ. राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के सचिव अनवर आनंद, पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुमित, तनवीर आलम, महेश भगत, श्याम कुमार सोनी, खितिश चंद्र राय, मोनू खान, मुनहसर हसनैन, मनौवर सरपंच, डॉ इरफान, अनवर आनंद, राजेंद्र यादव, सनोवर आलम आदि उपस्थित रहे. दिलीप राय ने कहा कि एक बार फिर से पार्टी ने उनके कंधे पर जो बोझ दिया है. उसे वह पूरे दायित्व के साथ निभाने का प्रयास करेंगे. संगठन चुनाव में प्रखंड के 16 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष भी सर्वसम्मति से चुने गये. जिसमें कमरोल पंचायत से पंचायत अध्यक्ष के पद पर रेजिबल को चुना गया, सुधानी से मंसूर आलम, एकसल्ला से सोहराब, बसलगांव से सुशील राय, चांदपाड़ा से टुवल राय, हारनारोई से जाकिर, बेलवाडांगी से गोविंद कुमार दास, महेशपुर से शकील, लहगरिया से जमील, कदमगाछी से फरान अनवर अली, चौन्दी से सुखदेव राय, आबादपुर से ताज मोहम्मद, भवानीपुर से मंजूर आलम उर्फ गुवासु, बलतर से पंचायत से मंजूर आलम करणपुर से छोटू राय पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >