कटिहार समाज कल्याण विभाग अंतर्गत बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिवशंकर रमानी ने डीएम को एक पत्र लिख कर सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बकाया भुगतान की मांग की. डीएम को लिखे पत्र में रमानी ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, पटना का पत्रांक- 355 के 05 फरवरी के माध्यम से समाज कल्याण विभाग के सचिव ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दिव्यांग, विधवा, वृद्ध का बकाया पेंशन राशि 25 फरवरी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का बकाया मार्च 2016 से मार्च 2025 तक के लंबित बकाया पेंशन भुगतान की कार्रवाई की प्रकिया से डीएम से की है. पर कटिहार जिला में अभी तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रहा है. पेंशनधारियों के बीच जागरूकता एवं जानकारी का अभाव देखा जा रहा है. डीएम से सुरक्षा पेंशनधारियों का बकाया पेंशन रशि समय सीमा के अन्दर भुगतान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बकाया पेंशन भुगतान की मांग
सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बकाया पेंशन भुगतान की मांग
