– दस हजार की राशि से करें जीविका सुलभ, गुणसागर बरारी प्रखंड के एसजीएसवाई भवन में जीविका बीपीएम सिंह की अध्यक्षता में उज्जवल जीविका महिला स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड बरारी की चौथी आमसभा आयोजित हुई. बीडीओ किशोर कुणाल, जिला पार्षद गुणसागर पासवान, सामुदायिक वित्त प्रबंधक संह प्रखंड मेंटर प्रकाश कुमार, समिति अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने संयुक्त रूप में द्वीप प्रज्वलित कर आपसभा कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिप सदस्य गुणसागर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने को स्वरोजगार के लिए दस हजार की राशि दे रही जो प्रथम किस्त है. बाद में दो लाख की राशि भी दी जायेगी. इन राशि से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में कोई चूक ना करें. बीडीओ ने कहा जीविका का उत्थान को सरकार ने काफी कुछ योजनाएं चलाई है. जिसका लाभ लेकर आगे बढ़े. सामुदायिक वित्त प्रबंधक प्रकाश कुमार ने बताया कि उज्जवल जीविका आम सभा में कई एजेंडा पर विस्तार से चर्चा की गयी. सरकार द्वारा दस हजार की राशि प्राप्त करने को दीदी का समिति से जुड़ाव व कार्य प्रगति पर विस्तार से वार्ता की. सरकार के निर्देश का शत प्रतिशत पालन करते हुए सभी नामित सदस्यों को राशि प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे. उन्होंने बताया कि समिति कार्य क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों में समावेशित सदस्यों की संख्या 12 हजार एक सौ 66 है. समिति के हिस्सा धारकों की संख्या 3818. कुल ग्राम संगठन की संख्या 68, जीविका परियोजना प्राप्त राशि 2025 परिक्रमी निधि- एक करोड़ अठारह लाख पैंसठ हजार, आरंभिक पूंजीकरण निधि चार करोड़ सतरह लाख तिरपन हजार पांच सौ है. उन्होंने बताया कि समिति निदेशक मंडल समिति प्रबंधन बारह सदस्यों वाली निदेशक मण्डल द्वारा किया जा रहा है. जिसमें अध्यक्ष प्रतिभ कुमारी, सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष नीतू कुमारी, उपसचिव पुनिता देवी, सदस्य रानी कुमारी, सुलेखा देवी, अभिलाषा देवी, प्रमिला देवी, कल्पना देवी, नीलम देही, पिंकी कौर अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
