कटिहार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत बीते रविवार को हो गई थी. जीआरपी ने कटिहार रेल थाना में कांड दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराकर अपने कब्जे में सुरक्षित रखा था. हसनगंज थाना क्षेत्र के लीला देवी पति हिटलर महतो का पुत्र भी तीन दिनों से लापता था. रेल थाना पुलिस की ओर से मिली सूचना के आधार पर पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम रूम के मोर्चरी हाउस में पहुंची तथा शव की शिनाख्त किया. मृतक के कपड़े से शव की पहचान हुई. परिजन शव को दाह संस्कार के लिए लेकर चले गये. मृतक की मां लीला देवी ने कटिहार रेल थाना में आवेदन देकर शव की पहचान कर शव ले जाने को लेकर आवेदन दिया. बताते चलें की मृतक धीरज 7 सितंबर को मेला देखने की बात कहते हुए घर से निकला था. जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
